प्रो. पी. शेषु, प्रशिक्षण एवं पेशे से एक यांत्रिक इंजीनियर (मैकेनिकल इंजीनियर), स्मार्ट संरचनाओं, रोबोटिक्स, वाहन गतिकी (व्हीकल डायनामिक्स) एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में अनुप्रयोग नवाचार का श्रेय रखते हैं। IIT-B के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के इस सम्मानित शिक्षक को शिक्षण में उत्कृष्टता तथा वर्ष के मार्गदर्शक जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनकी फिनाइट एलिमेंट विश्लेषण पर लिखी पुस्तक, जो छात्र समुदाय में काफी लोकप्रिय है, जटिल समस्याओं को पढ़ाने की उनकी सहज क्षमता को दर्शाती है। अपने सक्रिय शिक्षण कार्यकाल के बावजूद, उन्होंने 60 शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं। वैज्ञानिक-प्रभारी के रूप में उनकी पहली पहलों में से एक, SPARK (स्टूडेंट प्रोग्राम फॉर एडवांसमेंट इन रिसर्च नॉलेज), ने वास्तव में सीएसआईआर-4पीआई के वैज्ञानिक वातावरण को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ किया है। उनके नेतृत्व में 250 टी-फ्लॉप्स सुपर-कंप्यूटिंग वातावरण की स्थापना तथा एक विज़ुअलाइज़ेशन हाइपरवॉल की योजना, सीएसआईआर-4पीआई को भारत के सुपरकंप्यूटिंग केंद्रों के शीर्ष तक पहुंचने में सहायक होगी। प्रो. शेषु का कहना है कि जब वर्तमान युग के उच्च-निष्ठा (हाई-फिडेलिटी) कंप्यूटर सिमुलेशन तथा सेंसरों की विशाल श्रृंखला भारी मात्रा में डेटा (टेराबाइट्स से पेटाबाइट्स) उत्पन्न करती है, तो कुशल डेटा विश्लेषण एवं विज़ुअलाइज़ेशन उपकरण शोधकर्ता को डेटा से ज्ञान निकालने में अत्यधिक सहायता करेंगे।