Top Bar

सीएसआईआर-राष्ट्रीय डेटा विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता संस्थान

(पूर्व में चैथा पैरारडाइम संस्थान तथा गणितीय प्रारूपण एवं कम्प्यूटर अनुकरण केन्द्र)

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाला की एक घटक प्रयोगशाला।.


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार

CSIR India Logo

 

डॉ. उपाध्याय, पूर्व निदेशक, सीएसआईआर राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला (NAL) ने 2008-2010 के दौरान सी-एमएमएसीएस के "वैज्ञानिक-प्रभारी" का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। डॉ. उपाध्याय ने क्रमशः IIT, खड़गपुर (1972) एवं IISc, बैंगलोर (1974) से वैमानिकी इंजीनियरिंग में अपनी बी.टेक एवं एम.ई. उपाधियां प्राप्त कीं। उन्होंने 1980 में यूके के क्रैनफील्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, क्रैनफील्ड से अपनी पीएचडी प्राप्त की। वे एयरोइलास्टिसिटी के बहु-विषयक क्षेत्र में देश के गिने-चुने विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्होंने वैमानिकी उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनमें से कई देश में पहली उपलब्धियां हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं: भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (INAE) के फेलो, 2010। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर एवं वैमानिकी इंजीनियरिंग विभाग, IISc, बैंगलोर का विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार। स्वदेशी विज्ञान आंदोलन, कर्नाटक एवं विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VTU) का विश्वेश्वरैया विज्ञान पुरस्कार, 2008। दिसंबर 2009 में NITK सुरथकल में आयोजित 24वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में इंजीनियर्स संस्थान द्वारा इंजीनियरिंग व्यक्तित्व के रूप में सम्मानित। वर्तमान में वे सीएसआईआर राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला में सलाहकार एवं व्यवसाय परामर्शदाता हैं।